फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 new cases of corona, infection found in two children, 30 discharges

कोरोना के 23 नए मामले, दो बच्चों में भी पाया गया संक्रमण, 30 डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
23 new cases of corona, infection found in two children, 30 discharges
अंबाला। कोरोना के रविवार को जिलाभर से 23 नए मामले सामने आए। इन मरीजों में दो बच्चे 12 से 18 आयुवर्ग के भी शामिल है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना के शहजादपुर से सात, अंबाला शहर से छह, चौडमस्तपुर से चार, अंबाला कैंट के एक, नारायणगढ़ से एक, बराड़ा से दो और मुलाना से भी दो मामले सामने आए। जबकि 30 मरीजों ने एक साथ कोरोना को मात दी और डिस्चार्ज हुए। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.37 फीसदी है। जिले भर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 153 हो गया है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 840157 सैंपल लिये गए हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 96 हजार 809 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 65 हजार 147 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 42 हजार 550 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतर जारी रहेगा ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed