फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 lakhs fraud in the name of sending to America

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
23 lakhs fraud in the name of sending to America
अंबाला सिटी। दो व्यक्ति से उनकी बहुओं को अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। नग्गल थाना पुलिस ने उदयपुर गांव निवासी दलीप सिंह की शिकायत पर राजकुमार, गुरप्रीत सिंह, कुलविंद्र कौर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता दलीप ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। डॉ. राज कुमार गांव में ही डॉक्टरी करता है और उस पर विश्वास था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दोनों बेटे विदेश में है। छोटा बेटा मंदीप सिंह भी अमेरिका में पिछले पंद्रह साल से रह रहा है। बेटी की शादी जनवरी 2023 में हुई थी। वह अपनी बहु कुलविंद्र को भी अमेरिका भेजना चाहता था। इतना ही नहीं बहू के ताऊ भी अपनी बहू सर्वजीत कौर को भी अमेरिका भेजना चाहते थे।
विज्ञापन

यह बात दोस्त डॉक्टर को पता थी। डॉक्टर ने 70 लाख रुपये में एक महिला के जरिये बहू को अमेरिका भेजने की बात कहीं। 50 लाख रुपये काम के लिए शुरू में मांगे और वीजा आने के बाद 20 लाख रुपये मांगे। उसके और बलविंद्र सिंह ने नकद 10 लाख रुपये अपनी-अपनी बहु के असली पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ 11 अक्तूबर 2023 को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद चार लाख पचास हजार रुपये गुरप्रीत सिंह के खाते में और आठ लाख रुपये अजय सिंह के खाते में और पचास हजार रुपये अपने खाते में डलवाए। बाद में आरोपी ने न तो भेजा और न ही 23 लाख रुपये वापस किए। आरोप लगाया कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मरवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed