फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2291 students appeared for the exam to become doctors

Ambala News: डाॅक्टर बनने के लिए 2291 ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
2291 students appeared for the exam to become doctors
शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के बाहर नीट परीक्षा को लेकर तैनात फोर्स।
अंबाला। ट्विनसिटी में पांच केंद्रों पर नीट कराया गया। परीक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई। परीक्षा के लिए शहर में दो और छावनी में तीन परीक्षा केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन

शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में बाहर पुलिस ने बेरिगेट्स लगा रखे थे। यहां अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद अंदर भेजा। इसके साथ ही राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन के बाहर भी अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही। यहां भी पुलिस ने बेरिगेट्स लगाकर वाहनों को केंद्र की ओर से जाने से रोका।
विज्ञापन

यहां रास्ता डायवर्ट किया गया था। केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लगी रही। अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद एक-एक कर अंदर जाने दिया गया। सभी पांच केंद्र पर 2 हजार 344 अभ्यर्थियों में से 53 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 2291 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी हर्षिता ने बताया कि परीक्षा कुल 720 अंक की थी। इसमें 180 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा अच्छी हुई है। उन्हें परीक्षा अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने की उम्मीद है। परीक्षा की तैयारी के लिए वह रोजाना आठ से नौ घंटे तक पढ़ी।
परीक्षा के लिए बनाए थे ये केंद्र : परीक्षा के लिए अंबाला कैंट में पीएम श्री नंबर एक स्कूल, पीएम श्री केवि नंबर तीन, केवि नंबर-चार और अंबाला सिटी में कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक करवाई गई।

इस दौरान दिव्यांग अभ्यर्थियों को छूट देते हुए एक घंटा अतिरिक्त यानी दोपहर दो से छह बजे तक रखा गया था। परीक्षा के दौरान सभी पांच केंद्र के बाहर और अंदर पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए थे। प्रत्येक सेंटर पर एक स्ट्रांग रूम बनाया गया था। इसके साथ ही सीसीटीवी और जैमर के प्रबंध भी किए।

शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के बाहर नीट परीक्षा को लेकर तैनात फोर्स।

शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के बाहर नीट परीक्षा को लेकर तैनात फोर्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed