{"_id":"600f1c018ebc3e33de66c749","slug":"220-units-suspended-in-108-itis-of-the-state-ambala-news-knl58965333","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले नहीं होने के कारण प्रदेश की 108 आईटीआई में 220 यूनिट सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले नहीं होने के कारण प्रदेश की 108 आईटीआई में 220 यूनिट सस्पेंड
विज्ञापन
उमेश भार्गव
अंबाला। प्रदेशभर की 172 राजकीय आईटीआई में से 108 आईटीआई में दाखिला नहीं होने के कारण 220 यूनिट को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें करीब 140 यूनिट नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग से मान्यता प्राप्त थीं, जबकि करीब 80 यूनिट राज्य सरकार से। इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आईटीआई में एक साथ 220 यूनिट सस्पेंड की गईं हैं। यह हालात उस वक्त हैं, जबकि आठ राउंड में दाखिले के अवसर उपलब्ध करवाए गए थे। सस्पेंड होने वाली सभी यूनिट में कुल 4772 सीटें थीं, लेकिन इनमें से ज्यादातर में तो एक भी दाखिला नहीं हुआ, जबकि कुछ भी 6 या इससे कम सीटें ही भर सकी थी। अलबत्ता इन्हें सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। सस्पेंड होने वाली ट्रेड में अंबाला शहर आईटीआई की तीन, महिला राजकीय आईटीआई अंबाला शहर की 6, बराड़ा आईटीआई की दो, भारांपुर राजकीय आईटीआई की 2, नोहनी आईटीआई की एक यूनिट भी शामिल हैं।
अब क्या बनेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर का
220 यूनिट सस्पेंड होने के चलते अब इनके लिए उपलब्ध करवाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर का क्या किया जाएगा, इसके लिए अभी विभाग ने कोई प्लान नहीं बनाया है। इसी तरह इन ट्रेडों के अनुदेशकों को अब उन संस्थानों में भेजा जाएगा, जहां संबंधित ट्रेड चल रही है।
क्या है एनसीवीटी की महत्ता
एनसीवीटी से केवल उन्हीं ट्रेड को मान्यता मिलती है, जिनमें टूल मशीनरी उपकरण भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से नियमों के अनुसार पूर्ण होते हैं। एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है। भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए गए अधिकारियों के निरीक्षण के उपरांत ही एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त होती है। एनसीवीटी ट्रेड से पास होने वाले विद्यार्थी की मान्यता पूरे देशभर में होती है और उसका प्रमाण पत्र भी श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
विज्ञापन
जानिए किस जिले में कितनी यूनिट सस्पेंड
अंबाला-14
भिवानी-11
चरखीदारी-03
फरीदाबाद-17
फतिहाबाद-05
गुरुग्राम-01
हिसार-20
झज्जर-18
जींद-04
कैथल- 09
करनाल-04
महेंद्रगढ़-04
नूहं-34
पंचकूला-08
पानीपत-03
रेवाड़ी-07
रोहतक-26
सिरसा-10
सोनीपत-19
यमुनानगर-03
कोविड के कारण इन यूनिट में दाखिला नहीं हो सका। इसलिए इन सभी को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इनमें जो स्टाफ कार्यरत हैं उसे दूसरे संस्थानों में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसी तरह जिन विद्यार्थियों ने इन यूनिट में दाखिला लिया था उन्हें भी दूसरी ट्रेड में शिफ्ट किया जाएगा।
- संजीव शर्मा, संयुक्त निदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा।