फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   22 thousand challan of private bus

Ambala News: निजी बस का 22 हजार का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
22 thousand challan of private bus
अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय परिसर में खड़ी यमुनानगर अंबाला रूट की प्राइवेट बस। संवाद।
अंबाला। छावनी बस अड्डा से चंडीगढ़ की सवारियां बैठा रही निजी बस को इंपाउंड करते हुए आरटीए ने 22 हजार रुपये का चालान कर दिया। बताया जाता है कि इस प्राइवेट बस मोटर व्हीकल टैक्स भी खत्म था और इसका यमुनानगर से अंबाला का रूट था लेकिन इसके बावजूद बस चालक चंडीगढ़ की सवारियों को बस में बैठा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह अंबाला छावनी बस अड्डा से प्राइवेट बस चालक और परिचालक चंडीगढ़ की जाने के लिए सवारियों को आवाज लगाकर बस में बैठा रहे थे। इसी दौरान अड्डा इंचार्ज उनके पास आए और उन्हें चंडीगढ़ की सवारियां बैठाने से मना किया। लेकिन वह चालक और परिचालक नहीं माने और सवारियों को बैठाने लगे। इसके बाद अड्डा इंचार्ज ने आरटीए विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर बस स्टैंड आए आरटीए विभाग के अधिकारियों ने बस को चेक किया तो पाया कि बस का रूट यमुनागर से अंबाला का है और इस बस का मोटर व्हीकल टैक्स भी खत्म हो चुका था। इसे जमा नहीं कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होने चालक और परिचालक का वर्दी न पहनने का एक हजार रुपये का चालान, बस को इम्पाउंड कर एक हजार रुपये का चालान और 20 हजार रुपये का चालान टैक्स न जमा कराने का किया। इस तरह से अधिकारियों ने 22 हजार रुपये का चालान कर बस को उपमंडल कार्यालय परिसर में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed