फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हरियाणा सरकार को दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की दशा सुरधाने पर काम करना चाहिए: वालिया

हरियाणा सरकार को दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की दशा सुरधाने पर काम करना चाहिए: वालिया

Mon, 25 Feb 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार को दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की दशा सुरधाने पर काम करना चाहिए: वालिया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आम आदमी पार्टी के नेता आरएस वालिया व अमरजीत सैनी ने कहा कि प्ले-वे स्कूल बच्चों की शिक्षा के लिए बुनियाद का काम करते हैं। हरियाणा सरकार को दिल्ली सरकार की तर्ज पर कार्य करते हुए सरकारी स्कूलों की दशा सुधारनी चाहिए ताकि हर आम बच्चे को अच्छी व क्वालिटी की शिक्षा मिले। यह बातें उन्होंने प्ले-वे उद्घाटन करने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से शिक्षा का स्तर गिर रहा है और मां बाप को अपने एक बच्चे को पढ़ाने के लिए रुपयों की व्यवस्था करनी पड़ रही है, यह हमारी शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चोट है। ऐसे में इन प्ले-वे स्कूलों का दायित्व बनता है कि वे अपने यहां आने वाले बच्चों को एक मजबूत आधार दें ताकि वे आगे चलकर अच्छे स्कूलों में अच्छे से पढ़ाई कर सकें। इस अवसर पर शम्मी चावला, यश बजाज, सोनू शर्मा, सुनील कुमार, तारा सिंह, लकी, विनीत, सोनू, अजय, कुशल कटोच, देवेंद्र सिंह, कृष्ण व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed