फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रेम विवाह से नाराज मां ने गले में चुन्नी डाल खींचा, भाईयों ने चाकुओं से किया हमला, रेफर

प्रेम विवाह से नाराज मां ने गले में चुन्नी डाल खींचा, भाईयों ने चाकुओं से किया हमला, रेफर

Sat, 12 Jan 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रेम विवाह से नाराज मां ने गले में चुन्नी डाल खींचा, भाईयों ने चाकुओं से किया हमला, रेफर

विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने नन्योला गांव में रह रही युवती को जान से मारने का प्रयास किया। युवती की मां ने ही गले में चुन्नी डालकर खींचा तो भाइयों ने हाथ-पैर पकड़कर चाकुओं से हमला कर दिया। युवती के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। लोग उसे शहर नागरिक अस्पताल में बने ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां से जीएमसीएच-32 में रेफर कर दिया गया है। घटना के समय उसका पति काम से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने युवती के बयान पर उसकी मां, भाइयों समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दिए बयानों में चंडीगढ़ के धनास क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय अमनदीप कौर ने बताया कि उसने 21 मार्च 2018 को कोर्ट के माध्यम से जसविंद्र सिंह निवासी गांव अजरावर थाना खेड़ीगढ़ जिला पटियाला के साथ प्रेम विवाह किया था। जसविंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करता है और आपस में रिश्तेदारी के चलते परिजन शादी से नाराज थे। शादी के बाद वह अपने पति के साथ गांव नन्योला में किराये पर रह रही थी। अमनदीप ने बताया कि 9 जनवरी की शाम जब वह घर पर अकेली थी और पूजा कर रही थी, उसी दौरान घर पर उसकी मां परमजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह, जसमनप्रीत, चाचा का लड़का कमलजीत सिंह, उसका दोस्त सुखदीप सिंह व अन्य लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी मां ने उसके गले में चुन्नी डाल ली और पीछे चुन्नी से गला पकड़ लिया। भाई प्रदीप सिंह व जसमनप्रीत ने उसके हाथ व पैर पकड़ लिए। अमनदीप ने बताया कि उस पर चाकुओं से हमला किया और मारपीट की गई। इसके बाद शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों ने वहां आकर उसे छुड़वाया, जहां से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल सतपाल सैैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी मिली थी धमकियां
महिला के पति जसविंद्र सिंह ने बताया कि पहले भी उसके ससुरालवालों ने उनके साथ शादी से नाराजगी के चलते झगड़ा किया था और उस समय भी मामला पुलिस और पंचायत के माध्यम से सुलझा था। जसविंद्र ने शक जताते हुए कहा कि हो सकता है कि उसके ससुरालवालों ने उसकी पत्नी पर हमला करने से पूर्व छानबीन की होगी कि किस समय अमनदीप कौर घर पर अकेली होती है। जसविंद्र ने बताया कि अमनदीप के परिवार वालों ने उन्हें पहले भी फोन पर रिश्तेदारों के माध्यम से धमकियां दी हैं कि वह अमनदीप कौर को उठवा लेंगे और जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारी में थे भाई-बहन
सूत्रों से पता चला है कि अमनदीप कौर के दादा व जसविंद्र के नाना रिश्ते में सगे भाई थे। इसी के चलते रिश्ते में दंपती भाई-बहन थे, जिस कारण दोनों की शादी होने पर लड़की के परिजनों को ऐतराज था। इसकी ऐतराज के चलते उन्होंने मौका देखकर अमनदीप कौर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed