{"_id":"5bc244a4bdec22561b642c8b","slug":"21539458212-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यूनियन ने स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय के समक्ष की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यूनियन ने स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय के समक्ष की नारेबाजी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यूनियन कर्मियों ने स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय के समक्ष की नारेबाजी
बोले- स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर अनाधिकृत ठेकेदारों का कब्जा, रेलवे यार्ड में लाइनों में पानी है भरा
फोटो नंबर : 15 व 16
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन अंबाला ब्रांच के कर्मचारियों ने कैंट रेलवे स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल के कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की। प्रदर्शन में यूनियन के मंडल कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विजय प्रभाकर शाखा सचिव, हरि सिंह शाखा अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पर पूर्ण रूप से अनाधिकृत ठेकेदारों के कब्जे हैं जिस कारण ठेकेदार द्वारा रेल कर्मचारियों से कई बार मारपीट भी की गई है जिसकी सूचना मंडल कार्यालय के उच्च अधिकारियों को आरपीएफ तथा जीआरपी को भी दी गई परंतु ठेकेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। चुनिंदा स्टेशन मास्टर केवल दिन में ही ड्यूटी करते हैं। रेलवे यार्ड में सभी लाइनों में पानी भरा है। स्टेशन पर नया टॉयलेट बनाने के नाम पर 46 लाख खर्च किए जा रहे हैं जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया ईंटें, रेत, बजरी व सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है। डीआरएम को भी शिकायत दी, पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक माह में उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर, इस मामले को लेकर स्टेशन डायरेक्टर बीएस गिल ने यूनियन के लगाए आरोपों को नकारा और कहा कि उनके द्वारा नियमों के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। यूनियन नेताओं को कार्यालय में बुलाकर उनसे बातचीत की गई है।