{"_id":"5b82fff442c792463c05074e","slug":"21535311860-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन सामग्री से भरे टिप्पर ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। खनन सामग्री से भरे टिप्पर ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शहजादपुर से पंचकूला स्थित अस्पताल रेफर किया गया है।
शहजादपुर का रहने वाला रजत चौहान जोकि दोस्त विजेंद्र व अपने जीजा परमजीत सिंह निवासी मोरिंडा पंजाब के साथ अंबाला की तरफ से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह शहजादपुर से पहले निरंकारी सत्संग भवन के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे खनन सामग्री से भरे ओवरलोड टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद टिप्पर भी पलट गया। सूचना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाला व शहजादपुर सीएचसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया, वहीं परमजीत सिंह व विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व टिप्पर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।