फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   आवारा कुतों के हमले में दो भेड़ों की मौत, कई घायल

आवारा कुतों के हमले में दो भेड़ों की मौत, कई घायल

Thu, 09 Aug 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
आवारा कुतों के हमले में दो भेड़ों की मौत, कई घायल
लावारिस कुत्तों के हमले में दो भेड़ों की मौत, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। गांव नहौनी में मंगलवार देर रात लावारिस कुत्तों ने एक युवक की भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। हमले में एक पशुपालक की दो भेड़ों की मौत व जबकि चार घायल हो गईं।
पीड़ित जसमेर सिंह निवासी नहौनी ने बताया कि मंगलवार देर रात कुछ कुत्ते भेड़-बकरियों के बाड़े में घुस आए व उन पर हमला बोल दिया। शोर होने पर परिजनों ने कुत्तों को बड़ी मुश्किल से वहां से खदेड़ा। बावजूद इसके कुत्ते दो भेड़ों को नोंच चुके थे, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि चार भेड़ों को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें पता चला कि कुत्तों ने नहौनी में ही बेसहारा घूम रही एक गाय को भी काट खाया है।
विज्ञापन

कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की गुहार
घनश्याम, रामकुमार, जय सिंह, रूलदा राम, मनजीत सिंह, रण सिंह व सोहन ने बताया कि नहौनी गांव में पाल समाज के लोग भेड़ बकरियां पालते हैं। अधिकतर इससे ही गुजर बसर कर रहे हैं। अब इन आवारा कुत्तों के कहर के चलते भेड़ बकरियों के मर जाने व घायल हो जाने से पालक को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पाल समाज के लोगों ने प्रशासन व ग्राम पंचायत से इन आवारा कुत्तों के पकड़ने की गुहार लगाई है। नहौनी सरपंच सीमा देवी ने कहा कि जल्द प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर गांव में मौजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि ये आवारा कुत्ते अगली बार किसी को नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed