{"_id":"5acd13c54f1c1b853d8b4702","slug":"21523389381-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालविका शर्मा हुईं मेरीन मिस इंडिया के लिए सिलेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालविका शर्मा हुईं मेरीन मिस इंडिया के लिए सिलेक्ट
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरीन मिस इंडिया के लिए सिलेक्ट हुईं मालविका शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
एसडी कॉलेज की बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा मालविका शर्मा को जयपुर में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में मैरीन मिस इंडिया 2018 के लिए चुना गया है। नेपाल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, कोलकाता, मुंबई, जयपुर आदि शहरों से आई हुई 16 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए मालविका ने यह उपलब्धि हासिल की। मालविका की उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह, डीन कल्चरल अफेयर डॉ. परमजीत कौर तथा प्रवक्ता एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मालविका ने न केवल कॉलेज अपितु पूरे अंबाला को गौरवान्वित किया है। क्लासिकल डांस की जानकार मालविका पढ़ाई में भी अव्वल रहती हैं और खाली समय में वह जरूरतमंद बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण भी देती है। मालविका भविष्य में वायुसेना में पायलट बनना चाहती है। मालविका ने उपलब्धि का श्रेय मां प्रीति शर्मा, मामी माला शर्मा, एसडी कॉलेज अंबाला छावनी तथा अंबाला म्यूजिकल क्लब को देती हैं।