{"_id":"5ac0db144f1c1beb618b4d29","slug":"21522588436-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता हासिल करनी है, तो छोड़ो नकारात्मक विचार : कोहली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता हासिल करनी है, तो छोड़ो नकारात्मक विचार : कोहली
Updated Sun, 01 Apr 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफलता हासिल करनी है तो नकारात्मक विचार छोड़ें : कोहली
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने कहा कि यदि जीवन में सफलता हासिल करनी है, तो इसके लिए नकारात्मक विचारों को छोड़ना होगा। वे रविवार को स्कूल में अभिभावकों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सफलता हासिल करने के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती नकारात्मक विचारों और कार्यों से छुटकारा पाकर सकारात्मक सोच विकसित करना है। अगर हम अपने पैशन को अपना प्रोफेशन बना लें तो सफलता मिलने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। वहीं स्कूल काउंसलर मोनिका परिहार ने पैरेंटिंग के विषय में समझाया कि किस प्रकार से बच्चों का विकास किया जाए और उनको शिक्षित किया जाए, ताकि वे अपने आने वाले जीवन को आनंद पूर्वक जी सके तथा आत्मनिर्भर बने। इस दौरान स्कूल कोऑर्डिनेटर मधु माटा ने स्कूल के करिकुलम पर जानकारी दी। इस दौरान मैथ में टेबल्स को याद करने आदि के बारे में बताया गया।