{"_id":"5a930c254f1c1b410b8bb087","slug":"21519586341-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईईओ का पद खाली, अध्यापक संघ ने जताई आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईईओ का पद खाली, अध्यापक संघ ने जताई आपति
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
डीईईओ का पद खाली होने से लटके काम : अध्यापक संघ
अमर उजाला ब्यूरो
साहा।
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला साहा में हुई। जिला प्रधान बृजमोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव अशोक कुमार सैनी ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ढुलमुल कार्यप्रणाली पर चिंता जताते हुए आंदोलन करने की बात रखी। जिला सचिव ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद पिछले काफी समय से खाली है, जिसे कामचलाऊ तरीके से कार्य करने की कोशिश हो रही है। अध्यापकों के काम पिछले लंबे समय से लटके पड़े हैं। कुछ प्रधानाचार्यों द्वारा मनमाने और तानाशाह रवैया अपना कर एचआरएमएस पूरा न होने पर अध्यापकों का पिछले छह माह से वेतन नहीं जारी किया जा रहा, जोकि गैरकानूनी तो है ही भ्रष्टाचार की भी इसमें बू आ रही है। संघ ने पीड़ित अध्यापकों का वेतन तुरंत जारी करने और इस वेतन को रोकने वाले मुखिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द मिलने का कार्यक्रम तय किया। ऐसा न होने पर उपरोक्त दोनों अधिकारियों के कार्यालय के घेराव किए जाने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा बराड़ा में होने वाले प्रदर्शन में मिड डे मील वर्कर्स, एजुसेट चौकीदार, अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मियों, क्लर्क, अनुबंधित अध्यापक और सभी अध्यापकों से शामिल होने का फैसला भी लिया गया। इस मौके पर जिला उप-प्रधान माला सिंह, जनशिक्षा अधिकार मंच के जिला संयोजक कुलदीप चौहान, जिला ऑडिटर गुरचरण सिंह, जिला प्रेस सचिव लाभ सिंह, बराड़ा प्रधान मुकेश घारू, सचिव नीरज कुमार, साहा प्रधान ओमप्रकाश, सचिव सज्जन कुमार, शहजादपुर प्रधान राकेश सैनी, नारायाणगढ़ प्रधान जसमीत सैनी, अंबाला-2 प्रधान हरीश अरोड़ा, वित्त सचिव ललित कुमार, जसवंत सिंह, अरविंद कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।