{"_id":"5a8098424f1c1b91268b9a45","slug":"21518377026-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना ब्रांच में गिरी कार, अंबाला के दो युवक डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना ब्रांच में गिरी कार, अंबाला के दो युवक डूबे, एक की मौत
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
असंतुलित होकर रैलिंग तोड़ नहर में गिरी कार, दो दोस्त डूबे, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
पटियाला के गन्नौर क्षेत्र से गुजरने वाली नहर नरवाना ब्रांच में कार गिरने से अंबाला के दो युवक डूब गए। हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दूसरे युवक को तलाशने में जुटी है, वहीं जसप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि अंबाला शहर के काजीवाड़ा निवासी जसप्रीत सिंह और उसका दोस्त नजदीक कांग्रेस भवन, अंबाला सिटी निवासी विकास आनंद पटियाला स्थित संडे मार्केट में कपड़ों की फड़ी लगाते हैं। इसके चलते दोनों दोस्त रविवार को कार में सवार होकर पटियाला जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव लाछडू कलां स्थित नरवाना ब्रांच नहर के पास पहुंची तो कार का संतुलन बिगड़ गया और पत्थर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। कार के नहर में समाने के बाद पानी पर तैर रहे कार की प्रदूषण स्लिप से कार का नंबर और मालिक का पता चला। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में डूबी कार का पता लगाया और क्रेन की सहायता से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि कार से उन्हें एक युवक का शव मिला, जिसकी तलाशी लेने पर युवक के पास से दो मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस मिला, जिससे मृतक जसप्रीत सिंह की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया और परिजन को मृतक के बारे में जानकारी दी गई। परिजनों ने पुलिस ने बताया कि इसके साथ एक और युवक भी था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे युवक को नहर में ढूंढने के लिए गोताखोर लगाए। गोताखोर पूरा दिन दूसरे युवक को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक जसप्रीत के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।