फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरकार की मिलीभगत से हो रहा प्रदेश में अवैध खनन : यादव

सरकार की मिलीभगत से हो रहा प्रदेश में अवैध खनन : यादव

Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सरकार की मिलीभगत से हो रहा प्रदेश में अवैध खनन : यादव
सरकार की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन : आप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध खनन सबसे बड़ा घोटाला निकलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मिलीभगत से प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा व लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनाव अभियान की शुरूआत 25 मार्च को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हिसार रैली से करेंगे। शनिवार को पत्रकारवार्ता के दौरान सुधीर यादव ने आरोप लगाया है कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अवैध खनन सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अवैध खनन का 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला है और यह घोटाला मुख्यमंत्री कार्यालय की मिलीभगत से प्रदेशभर में धड़ल्ले से किया जा रहा है। अंबाला, यमुनानगर, हिसार और भिवानी में यह बेखौफ चल रहा है। सरकार खनन करवाए लेकिन उसके लिए या तो लाइसेंस दें या पहले से दिए गए लाइसेंस धारकों से नियमानुसार काम करवाए। उन्होंने कहा कि आज खनन को लेकर खुली छूट मिली हुई है। एक ही पर्ची पर दर्जनों वाहन निकाले जा रहे हैं, अधिकारी आंख बंद करके बैठे हैं। अवैध खनन के कारण प्रदेश को हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा है किंतु आम नागरिकों को यह सामग्री सस्ती नहीं मिल रही। यादव ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा और 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री 25 मार्च को हिसार से पार्टी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय सैनी, अंबाला छावनी प्रभारी एमएस ढिल्लों सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed