फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   208 seats filled in Government Polytechnic

Ambala News: राजकीय बहुतकनीकी में भरी 208 सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
208 seats filled in Government Polytechnic
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दा​खिले के लिए आए अभ्यर्थी टेंट में बैठे हुए।
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में बची सीटों पर मैन्युअल काउंसलिंग के तहत सोमवार को पहले दिन दाखिला हुआ। दाखिले के लिए अभ्यर्थियों ने काफी रुझान रहा।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में अभ्यर्थियों के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई थी। संस्थान प्राचार्य डाॅ. राजीव सपरा ने बताया कि मैन्युअल काउंसलिंग के पहले दिन राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में 163 सीट और लेट्रल एंट्री की 45 सीट भरी।
विज्ञापन

संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि छह अगस्त सुबह 10 बजे ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी को छोड़कर आरक्षित वर्गों की जो सीट खाली रह जाएगी, उनको हरियाणा जनरल कैटेगरी में बदल दिया जाएगा और संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन छह अगस्त दोपहर बाद दो बजे जो सीट खाली रहेगी, उन सभी को ओपन कर दिया जाएगा और बिना किसी आरक्षण के संस्था स्तर की काउंसलिंग से रैंक के आधार पर सीट भरी जाएंगी। इसी तरह शहर के कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में सीएसई कोर्स में 120 में से 100, ईसीई में 60 में से 18, एमएलटी में 60 में से 60, ओएमसीए में 60 में से 30, एफएए में 60 में से 19, एलआईएस में 30 में से 12 सीट भरी गई हैं। मंगलवार को भी बची सीट पर दाखिले किए जाएंगे।

अभ्यर्थी की उपस्थिति अनिवार्य
संस्थान में होने वाली मैन्युअल काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी के पास सभी मूल दस्तावेज, फीस, दो फोटो होने चाहिए। काउंसलिंग के दिन अभ्यर्थी को संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी अपना रैंक, मेरिट आने पर संस्था में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं मिलेगा तो काउंसलिंग प्रक्रिया को न रोकते हुए मेरिट, रैंक में अगले अभ्यर्थी को सीट का आवंटन कर दिया जाएगी। अगर कोई अभ्यर्थी देर से या अपना रैंक, मेरिट निकल जाने के बाद रिपोर्ट करता है तो ऐसे अभ्यर्थी को उस समय उपलब्ध सीटों पर सीट आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed