{"_id":"62002e6022d99457cc23ddef","slug":"207-patient-recovered-43-new-case-found-one-old-man-died-from-corona-ambala-news-knl981809168","type":"story","status":"publish","title_hn":"207मरीज हुए ठीक] 43 नए केस मिले, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
207मरीज हुए ठीक] 43 नए केस मिले, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
जिले में जागरूकता और टीकाकरण की वजह से कोरोना के मामलों में कमी आई है। रविवार को जहां 207 मरीज कोरोना का मात देकर घर लौट गए। वहीं 43 नए केस मिले हैं और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। वे बलदेव नगर के रहने वाले थे और इन्हें बाईपेप सपोर्ट पर रखा गया था। जिले में अभी भी 828 सक्रिय केस हैं। जिले में अभी तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 38 हजार 960 हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से 15, अंबाला कैंट से 10, चौड़मस्तपुर से 10, नारायणगढ़ से 2, शहजादपुर से 3, बराड़ा से 3 और मुलाना से 1 संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इसमें 1 सरकारी कर्मचारी है, 2 बच्चे 12 साल से कम उम्र के है। वहीं 12 से 18 साल का कोई भी बच्चा संक्रमित नहीं मिला है। इसके अलावा अन्य संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से दो अन्य लोग संक्रमित हुए हैं।
-------------------------
ये है अस्पताल की स्थिति
कोरोना के नए मामलों में कमी आने के साथ ही अस्पताल की स्थिति भी सुधरने लगी है। इस समय 43 मरीज अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। इसमें 26 प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन है तो 17 मरीज सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। इसमें भी 3 आईसीयू में दाखिल है तो 5 ऑक्सीजन सपोर्ट पर सांसें ले रहे हैं।
विज्ञापन
--------------------------
यह है टीकाकरण की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले कम लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। रविवार को केवल 334 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। जबकि 80 मरीजों को एहतियाती टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक कुल 19 लाख 65 हजार 103 कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है। इसमें 10 लाख 17 हजार 403 को पहली डोज तो 9 लाख 37 हजार 410 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है। विभाग अभी तक कुल 10 हजार 284 एहतियाती डोज लगा चुका है।
------------------------
कोरोना के रविवार को केवल 43 नए मामले आए हैं। मगर हमें अभी भी कोरोना से बचाव के लिए जरूरी हिदायतों का पालन करना है। इससे कि सभी इस कोरोना से बचे रहें।
- डॉक्टर कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
-----------------------------