फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   2053 students appeared for the Navodaya Vidyalaya exam, 1066 were absent

Ambala News: नवोदय विद्यालय की परीक्षा में पहुंचे 2053 बच्चे, 1066 गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
2053 students appeared for the Navodaya Vidyalaya exam, 1066 were absent
परीक्षा देने गए बच्चों का इंतजार करते हुए अ​भिभावक। संवाद
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में पीएमश्री नवोदय स्कूल की छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित हुई। जिले भर में बनाए 12 केंद्रों पर बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में कुल 3119 बच्चों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 2053 ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं 1066 बच्चे ऐसे थे जो परीक्षा देने के लिए नहीं आए।
विज्ञापन

साहा में 221 परीक्षार्थियों में से 135 ने परीक्षा दी तो वहीं 86 अनुपस्थित रहे। नंदलाल गीता विद्या मंदिर में कुल बच्चे 240 पंजीकृत थे। इनमें से 162 ने परीक्षा दी, 78 अनुपस्थित रहे। शहजादपुर में 168 परीक्षार्थियों में से 136 उपस्थित रहे तो 32 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार अंबाला सिटी के पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल में कुल 292 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 181 परीक्षा के लिए पहुंचे तो 111 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अंबाला सिटी के सोहन लाल डीएवी में कुल बच्चे 312 पंजीकृत थे। इनमें से 191 परीक्षा देने पहुंचे तो वहीं 121 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

छावनी के बकरा मार्केट स्कूल में कुल बच्चे 396 पंजीकृत थे। इनमें से 229 बच्चों ने परीक्षा दी तो वहीं 167 बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं, बराड़ा के डीएवी स्कूल में कुल 265 पंजीकृत थे। इनमें से 210 परीक्षा देने पहुंचे तो 55 बच्चे अनुपस्थित। नारायणगढ़ के केंद्र में कुल पंजीकृत 192 थे। इनमें से 157 बच्चों ने परीक्षा दी तो वहीं 35 बच्चे अनुपस्थित रहे। अंबाला छावनी के फारूखा खालसा स्कूल में कुल 384 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 129 परीक्षा के लिए पहुंचे तो 255 बच्चे परीक्षा देने नहीं आए। बराड़ा एक में कुल 288 बच्चे पंजीकृत थे, इनमें से 233 बच्चों ने परीक्षा, 55 बच्चे अनुपस्थित रहे। शहजादपुर जीएमएसएसएस में कुल 149 पंजीकृत थे। इनमें से 178 बच्चों ने परीक्षा दी तो 29 बच्चे अनुपस्थित रहे। जीजीएसएसएस नारायणगढ़ में कुल 183 बच्चे पंजीकृत थे, इनमें से 141 ने परीक्षा दी तो 42 बच्चे अनुपस्थित रहे।

परीक्षा देने गए बच्चों का इंतजार करते हुए अभिभावक। संवाद

परीक्षा देने गए बच्चों का इंतजार करते हुए अभिभावक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed