फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   202 students selected in Mission Buniyad

Ambala News: मिशन बुनियाद में 202 विद्यार्थियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
202 students selected in Mission Buniyad
जिला ​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। मिशन बुनियाद के नए बैच का परिणाम घोषित हो गया। जिले में पांच बुनियाद केंद्रों के लिए 205 विद्यार्थियों का चयन किया। अब इन विद्यार्थियों का दाखिला बुनियाद केंद्र पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही 97 विद्यार्थियों को वेटिंग सूची में रखा है। अगर कोई विद्यार्थी दाखिला नहीं लेता तो इन विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। वहीं, बुनियाद केंद्र के चयनित विद्यार्थी अपने स्कूलों से एसएलसी लेंगे। इसके बाद इन बुनियाद केंद्र पर दाखिला कर कक्षाएं शुरू की जाएंगी। बीते दिनों पहले बैच का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी बेहतरीन रहा था। प्रदेश में अंबाला के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है।
विज्ञापन

पांच बुनियाद केंद्रों पर पढ़ेंगे ये विद्यार्थी

जिले में पांच बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों में शहर पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, राजकीय स्कूल बकरा मार्केट, शहजादपुर, बराड़ा और नारायणगढ़ के राजकीय स्कूल शामिल हैं। इन बुनियाद केंद्रों पर चयनित विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद कक्षा 11वीं में जाकर यह विद्यार्थी सुपर-100 की परीक्षा देंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रहे दो केंद्र, तीन और चलेंगे

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि जिले में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ केंद्र चल रहे थे। इस सत्र से राजकीय स्कूल बकरा मार्केट, शहजादपुर और बराड़ा में भी केंद्र चलाए जाएंगे। इनकी कुल संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है। वहीं, बुनियाद कार्यक्रम के तहत तीन चरण में परीक्षा ली गई। इसमें चयनित विद्यार्थी अब दो वर्ष के लिए निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे।

वर्जन

मिशन बुनियाद कार्यक्रम का उद्देश्य सभी विषयों में बच्चों की नींव मजबूत करना और बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना है ताकि भविष्य में यह बच्चे जिस भी क्षेत्र में जाएं कामयाब हो पाएं। बुनियाद कार्यक्रम के तहत ली गई परीक्षा का परिणाम आ गया है। जल्द ही इस सत्र का बैच शुरू होगा।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed