फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रोडवेज ड्राइवर पर जानलेवा हमला, सिविल में उपचाराधीन

रोडवेज ड्राइवर पर जानलेवा हमला, सिविल में उपचाराधीन

Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज ड्राइवर पर जानलेवा हमला, सिविल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला शहर से नारायणगढ़ जा रही रोडवेज बस के ड्राइवर पर कुछ बारातियों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो उन्होंने उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

घायल की पहचान ड्राइवर की पहचान गुरप्रीत सिंह (30) निवासी मोती नगर के रूप में हुई है। उसके चाचा सतविंद्र सिंह ने बताया कि उसके भतीजे ने हाल ही में रोडवेज में ड्यूटी ज्वाइन की थी। शनिवार की रात वह अंबाला शहर से नारायणगढ़ अपने रूट पर जा रहा था। जैसे ही वह नगला गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी अचानक उसकी बस के आगे रूकी। उन्होंने गाडी से उतर कर बिना बात किए गुरप्रीत सिंह पर डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। झगड़े में ड्राईवर की बाजू, मुंह व टांग पर चोटें आई हैं। सतविंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक हमलावरों की कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed