{"_id":"5be9d246bdec226933278081","slug":"201542050374-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के शोरूम में आग, लाखों का नुक्सान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े के शोरूम में आग, लाखों का नुक्सान
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े के शोरूम में लगी आग
फोटो नंबर : 38
अंबाला कैंट। रविवार देर रात जगाधरी रोड पर स्थित जेडी सूट एंड साड़ी के शोरूम में आग लग गई। पास स्थित पेट्रोल पंप से गुजर रहे कुछ लोगों ने आग लगी देखी तो मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर ब्रिगेड को जानकारी मिली थी कि जेडी सूट एंड साड़ी की दुकान पर आग लगी है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पाया कि आग काफी भीषण थी और अंदर लपटें उठ रहीं थीं। आनन-फानन में शटर को तोड़ा गया जिसके बाद पानी फेंका गया। तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। आग लगने से शोरूम में पड़े लहंगे, सूट, साड़ियां जल गईं। इसके अलावा फर्नीचर व अन्य सामान भी जल गया। सूचना पाकर शोरूम के मालिक अजय व विजय भी पहुंच गए थे।