{"_id":"5bdca8cbbdec2269b3459bee","slug":"201541187787-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसात से बर्बाद फसलों को मुआवजा नहीं मिला तो नहीं चलने देंगे विस सत्र : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसात से बर्बाद फसलों को मुआवजा नहीं मिला तो नहीं चलने देंगे विस सत्र : अभय
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से बर्बाद फसलों को मुआवजा नहीं मिला तो चलने नहीं देंगे विस सत्र : अभय
फोटो नंबर-----15, 16
इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अंबाला पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कहा- प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मिले मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नेता विपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि जल्द ही बेमौसमी बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया तो सरकार द्वारा बुलाए जाने वाले एक दिन के विधानसभा सत्र को इनेलो नहीं चलने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के नुकसान की आज तक न तो गिरदावरी करवाई और न ही खराब हुई फसल का अनुमान जारी किया। नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि किसानों को कम से कम 25 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। वह यहां इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान संबोधित कर रहे थे।
नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी और तीसरा मोर्चा ने होने के कारण लोगों को मजबूरी में भाजपा को वोट देना पड़ा, लेकिन अब देश में मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है। देश व प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारियों और झूठे वादेे कर वोट लेने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। वहीं प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन इस बार 1987 विधानसभा चुनाव को दोहराएगा और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। अभय ने कांग्रेस व भाजपा पर इनेलो को तोड़ने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दोहराया कि इनेलो प्रदेश के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए वचनबद्ध है। किसान के खेत को पानी मिले उसके लिए एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए फिर से आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने दादूपुर-नलवी और मेवात कैनाल के निर्माण के लिए भी कोई पहल नहीं की, जो दर्शाती है कि इस सरकार का जनता व किसानों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन अटूट है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया। भारती ने यह भी कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती पिछले दिनों प्रैसवार्ता में स्पष्ट कर चुकी हैं कि कांग्रेस से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा। इस दौरान लोकसभा प्रदेश प्रभारी गुरमुख सिंह, लोकसभा प्रदेश महासचिव नरेश सारन, रामेश्वर दास, इनेलो जिलाध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी, बसपा जिलाध्यक्ष करनैल नगला, इनेलो स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जगमाल सिंह रोलो, मक्खन सिंह लबाना, राजबीर बराड़ा, शम्मी सोंडा, कृष्ण राणा आदि मौजूद रहे।