फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   17 करोड़ रुपये से बनेगा मछौंडा ड्रेन, दर्जनों इलाकों को बाढ़ की स्थिति से मिलेगा छुटकारा

17 करोड़ रुपये से बनेगा मछौंडा ड्रेन, दर्जनों इलाकों को बाढ़ की स्थिति से मिलेगा छुटकारा

Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
17 करोड़ रुपये से बनेगा मछौंडा ड्रेन, दर्जनों इलाकों को बाढ़ की स्थिति से मिलेगा छुटकारा
17 करोड़ रुपये से बनेगी मच्छौंडा ड्रेन, कई इलाकों को बाढ़ की स्थिति से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

फोटो नंबर-----18
विज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 17 करोड़ रुपये से बनने वाली मच्छौंडा ड्रेन के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इससे छावनी के कई क्षेत्रों को बाढ़ की समस्या से छुटकारा मिलेगा। विज ने ड्रेन के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
विज ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 48वीं मीटिंग में ड्रेन निर्माण के लिए 17 करोड़ की राशि को मंजूरी मिली है। इस ड्रेन की लंबाई 23300 फुट है और ड्रेन गांव मच्छौंडा फाटक के नजदीक से शुरू होकर गुड़गुड़िया नाला की आरडी 61 हजार पर पानी को गिराएगा। विज ने बताया कि इस ड्रेन के लिए तीन बड़ी-बड़ी सीमेंट की पाइपों को 4 फुट ब्यास के आकार में बिछाकर भूमिगत किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य मच्छौंडा फाटक के नजदीक से आरंभ होगा। इस ड्रेन से गांव नन्हेड़ा, मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी, सुंदर नगर, मिलाप नगर, साईं का बैग, कुलदीप नगर, रंगिया मंडी सहित आसपास के इलाकों का बारिश का पानी ड्रेन के माध्यम से गुड़गुड़िया नाले में गिराया जाएगा।
विज्ञापन

जमीन के लिए किसानों से की जाएगी बात
विज ने बताया कि ड्रेन निर्माण के लिए आवश्यक जमीन के लिए किसानों से भी बात की जाएगी। 100 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज करने की क्षमता वाले इस ड्रेन के बनने से लोगों को बाढ़ की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। साथ ही हर साल भारी बारिश से किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को भी रोका जा सकेगा। इन इलाकों का पानी इस ड्रेन के रास्ते ग्रेविटी से गुड़गुड़िया नाले में गिराया जाएगा। ड्रेन में इच्छुक किसानों की जमीन पर हौदा भी बनाया जाएगा, ताकि आसपास के पानी को हौदे के माध्यम से ड्रेन में डाला जा सके। किसान भी हौदे के माध्यम से ड्रेन का पानी सिंचाई के लिए भी प्रयोग कर सकेंगे। विज ने कहा कि इसके अलावा सुभाष पार्क से लेकर गुड़गुड़िया नाले तक नाले को भी दोबारा से लेवल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed