{"_id":"5bc0f6e4bdec22694b42a6db","slug":"201539372772-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकासी न होने पर जाम लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकासी न होने पर जाम लगाने का किया प्रयास
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी न होने पर जाम लगाने की कोशिश
फोटो नंबर--------37
लोगा बोले- मंत्री नायब सैनी और अनिल विज को भी दी शिकायत, नहीं हुआ समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। विकासपुरी कॉलोनी के निवासियों ने शुक्रवार को पानी भरने के कारण जगाधरी रोड को जाम करने की कोशिश की। महेश नगर थाने के एसएचओ अजैब सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया और उन्हें जाम लगाने से मना किया।
लोगों का कहना है कि एक महीने से कॉलोनी में पानी जमा है जिस कारण उन्हें घर से आने-जाने में परेशानी हो रही है। लगभग 10 से 15 दिन हो चुके हैं, जब से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहां से पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। लोगों ने बताया कि उन्होंने मंत्री नायब सिंह सैनी व अनिल विज को भी इस विषय में जानकारी दी है, पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है। रघुवीर शर्मा, अन्नू, रिचा, अनीता, कांता सागर, विधि चंद ने बताया इंडस्ट्री एरिया के लोग मोटर चलाकर वहां का गंदा पानी इधर छोड़ देते हैं तथा साथ ही बह रहा एक नाला जोकि टूटा हुआ है उसका पानी भी विकासपुरी कॉलोनी में आता है जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।