फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   डंफर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत, बहन-भांजा घायल

डंफर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत, बहन-भांजा घायल

Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डंफर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत, बहन-भांजा घायल
घायलों को कराया अस्पताल में दाखिल, आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
अंबाला-जगाधरी मार्ग स्थित मुलाना फ्लाइओवर के पास एक डंफर ने मोटरसाइकिल को पीछे टक्कर दे मारी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई व मां-बेटा घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एमएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। हादसे को अंजाम देकर डंफर चालक डंफर सहित मौके से फरार हो गया। मुलाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार श्रवण कुमार निवासी रादौर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बहन राखी व भांजे भाविक (ढाई वर्ष) को अंबाला से लेकर अपने घर रादौर जा रहा था। जैसे ही वह मुलाना पहुंचा तो पीछे तेज गति के डंफर ने मोटरसाइकिल को जोर से टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए और लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तीनों को लहूलुहान हालत में एमएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया। वहीं राखी व भाविक को इलाज के लिए दाखिल कर लिया। मुलाना पुलिस ने राखी की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed