{"_id":"5b0476634f1c1b641b8b45a2","slug":"201527019107-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ के घर से कार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमओ के घर से कार चोरी
Updated Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी सिविल अस्पताल में कार्यरत पीएमओ के घर से कार चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
शहर के सिविल अस्पताल में कार्यरत पीएमओ डॉ. पूनम जैैन के दुर्गानगर स्थित घर से चोर कार और अन्य सामान चुरा ले गए। सदर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. अरुण जैन निवासी पंचकूला ने बताया कि उनका भाई डॉ. अनिल जैन और भाभी पूनम जैन परिवार सहित 11 मई को अमेरिका गए थे और दुर्गानगर स्थित घर पर ताला लगा था। गत दिवस उन्हें उनके रिश्तेदार सुरिंद्र मोहन ने सूचित किया कि मकान के ताले टूटे हुए हैं और घर से कार गायब है। इसके बाद डॉ. अरुण जैन अंबाला पहुंचे और सोमवार को मामले की शिकायत अंबाला सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस डॉ. अनिल जैन और उनके परिवार का अमेरिका से आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही चोरी हुए अन्य सामान का पता चल पाएगा।