{"_id":"5aff2c9e4f1c1bd5408b65f7","slug":"201526672542-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- गांव हसनपुर का डबल मर्डर -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- गांव हसनपुर का डबल मर्डर -
Updated Sat, 19 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, नाबालिग कोे बाल सुधारगृह भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
क्षेत्र के गांव हसनपुर में वीरवार सुबह हुई सास-बहू की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार हरीश को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। वहीं इस मामले में पकड़े गए एक नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने बाल सुधारगृह भेज दिया है।
बता दें कि गांव हसनपुर में विनोद कुमार जो पेशे से सरकारी शिक्षक है, ने गांव के बाहर मकान बनाया हुआ है। इस मकान में विनोद कुमार के साथ उसकी पत्नी सुमन तथा मां राजबाला और पुत्री निधि तथा पुत्र आशीष के साथ-साथ यूपी निवासी एक नौकर भी रह रहा था। पिछले लगभग आठ माह से नौकरी पर रखे गए इस व्यक्ति के जिम्मे घर का सारा काम था। वीरवार सुबह विनोद कुमार स्कूल चला गया था, जबकि उसकी बेटी कॉलेज तथा बेटा किसी काम से घर से बाहर था। इस दौरान नौकर हरीश ने राजबाला और सुमन की हत्या कर दी थी। नौकर ने खून से सने कपड़े बदले और घर में जमकर लूटपाट करने के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी को जगाधरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया था।
थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार पुलिस रिमांड पर लिए गए हरीश से रिमांड के दौरान खून में सने कपड़े, मोबाइल और चोरी किए गए जेवरात आदि बरामद किए जाएंगे।