{"_id":"5af49fe34f1c1b340a8b9156","slug":"201525981155-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- दोनों पक्षों थाने पहुंचे, जहां अपना पक्ष रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- दोनों पक्षों थाने पहुंचे, जहां अपना पक्ष रखा
Updated Fri, 11 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को छुट्टी दिलाने के लिए युवकों ने की डॉक्टर से मारपीट, थाने जाकर मांगी माफी
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना।
एक निजी अस्पताल में दाखिल महिला को छुट्टी दिलाने के लिए युवकों द्वारा एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले युवकों में से एक युवक अस्पताल में दाखिल मां से मिलने आया था, जहां उनकी डॉक्टर के साथ तू-तू, मैं-मैं हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई पर आ गई। इसके बाद दोनों पक्ष मुलाना थाना पहुंचे, जहां मारपीट करने वाले युवकों ने अपनी गलती मान कर माफी मांग ली।
जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कुछ दिन पहले एक निजी अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन हुआ था, जिसके चलते महिला अस्पताल में भर्ती थी। वीरवार सुबह युवक मां को अस्पताल से छुट्टी दिलाने के लिए दो साथियों सहित अस्पताल पहुंचा। यहां उन्होंने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से महिला को डिस्चार्ज करने के लिए कहा, जिस पर डाक्टर ने उन्हें काला चश्मा लेकर आने को कहा। लेकिन दुकान बंद होने का कारण चश्मा नहीं मिला। इस पर डॉक्टर ने उन्हें बिना चश्मे के पट्टी हटाने से मना कर दिया और युवकों से महिला को शुक्रवार को डिस्चार्ज करने की बात कही। लेकिन बताया जा रहा है कि युवक महिला को डिस्चार्ज करने के लिए कहते रहे। इसी बीच उनमें से एक युवक ने डॉक्टर को पकड़ कर बहसबाजी करनी शुरू कर दी। मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला आया था। युवकों ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी है, जिसके बाद दोनों में समझौता हो गया।