{"_id":"5aecb5d84f1c1b84098b8331","slug":"201525462488-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के बाद विभिन्न कालेज प्रिंसिपलों से की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के बाद विभिन्न कालेज प्रिंसिपलों से की बैठक
Updated Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे दो क्रेडिट अंक : एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए कॉलेज विद्यार्थियों को गतिविधियों में सहयोग के लिए यूजीसी से दो क्रेडिट अंक दिलवाने का निर्णय लिया है। तकनीकी कॉलेजों और कालेज स्तर के अन्य विद्यार्थी ग्रीष्मकालीन अवकाश में अपने गांव अथवा जहां वे उन दिनों में आवास करेंगे, उन गांवों में स्वच्छता गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन के पोर्टल पर अपनी गतिविधियों के फोटोग्राफ अपलोड करने होंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। अतिरिक्त उपायुक्त शुक्रवार को मिनी सचिवालय में शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिला में स्थित सभी बहुतकनीकी संस्थान, इंजीनियरिंग और अन्य कालेज के प्रिंसिपल युवाओं को इस बारे में अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा बल्कि उनके शैक्षणिक अंकों में भी दो अंकों की बढ़ोतरी होगी। इसके लिए कालेज प्रिंसिपल स्वयं योजना तैयार करके विद्यार्थियों को व्यक्तिगत तौर पर अथवा समूह के रूप में भी ऐसी गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपने संस्थान के माध्यम से स्वच्छता गतिविधियों के लिए पंजीकृत करवाना होगा। गतिविधियों में व्यवहारिक रूप से शामिल होना और अपनी गतिविधियों के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने के बाद ही विद्यार्थी इन विशेष अंकों के पात्र हो सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, गिरीश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक बिबियान, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. बिमला आनंद, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान, एमएम विश्वविद्यालय मुलाना सहित अन्य संस्थानों के प्रिंसिपल और प्रतिनिधि मौजूद रहे।