{"_id":"5a80982f4f1c1b514a8b8bc3","slug":"201518377007-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू आर्मी कैंप पर अटैक के बाद अंबाला में अलर्ट, ट्रेनों में चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू आर्मी कैंप पर अटैक के बाद अंबाला में अलर्ट, ट्रेनों में चेकिंग
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में आर्मी कैंप में हमले के बाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जम्मू में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद जारी अलर्ट के चलते अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ ने डॉग स्क्वॉयड के साथ चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही ट्रेनों में भी छानबीन की।
उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन काफी संवेदनशील है। इस रेलवे स्टेशन से सैकड़ों ट्रेनें अप डाउन करती हैं। जम्मू में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर अंबाला में जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट पर रहीं। इस दौरान टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान को चेक किया गया और खासकर जम्मू की ओर आने और जाने वाली ट्रेनों पर नजर रही।
आरपीएफ इंस्पेक्टर डीएस चौहान और जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामबचन ने बताया कि जम्मू में आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। टीमों ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जम्मू से आने और जाने वाली ट्रेनों की बोगियों में यात्रियों के सामान की चेकिंग की। कई टीमें स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी चेकिंग करती रहीं। यात्रियों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों आदि की जानकारी तुरंत स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ अधिकारियों को दें। चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर का आउटर सर्कुलेटिंग एरिया भी चेक किया गया। इस दौरान जीआरपी से प्रीतपाल, सुरेश कुमार, राजकुमार, ओमप्रकाश और आरपीएफ से एसआर मीणा, दरोगा हुसन सिंह आदि मौजूद रहे।