{"_id":"5a7f41f64f1c1b641f8b4fa8","slug":"201518289398-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की तीन दिवसीय पैदल मार्च हुई संपन्न, वायदा खिलाफ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की तीन दिवसीय पैदल मार्च हुई संपन्न, वायदा खिलाफ का आरोप
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय पैदल मार्च में कांग्रेस ने सरकार को याद दिलाए चुनावी वादे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सरकार को चुनावी वादे याद दिलाने के लिए अंबाला सिटी में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय पैदल मार्च शनिवार को संपन्न हुआ। यूनिवर्सिटी और सिख स्मारक न बनने से कांग्रेस नेताओं ने रोष जताया। इस दौरान युवा नेता और पार्षद हिम्मत सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यदि सरकार अभी भी न जागी तो 2019 के चुनावों में लोग इन्हें सबक भी सिखा देंगे। यह पदयात्रा समाप्त नहीं हुई बल्कि अब सरकार के साथ हितों की लड़ाई शुरू हुई है। लोग अपने अधिकार लेना अच्छी तरह जानते हैं। हिम्मत सिंह ने कहा कि इस मांग को लेकर वह जल्दी ही राज्यपाल को ज्ञापन देंगे ताकि मुख्यमंत्री को उनका वादा याद करवाया जा सके। बता दें कि वीरवार को लखनौर साहिब से हिम्मत सिंह ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पदयात्रा शुरू की थी जो दर्जनों गांवों से होते हुए शाम को सिटी में संपन्न हुई। सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व अपने चुनावी घोषणा पत्र में अंबाला में एक यूनिवर्सिटी बनाने का वायदा किया था जिसका नाम दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव था। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला दौरे के दौरान सिख इतिहास की वीरता को दर्शाने वाले सिख स्मारक के निर्माण का वादा किया था। यह वादे सरकार अब भूल गई है। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।