{"_id":"5a1734f74f1c1bc1678bd533","slug":"201511470327-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- पांच घरों में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- पांच घरों में दिया वारदात को अंजाम
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी को शादी में देने के लिए रखा घरेलू सामान ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
वाल्मीकि बस्ती स्थित जोगी मंडी में चोरों ने बुधवार रात चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। पहली घटना में चोरों ने दिनेश के घर से सामान चुराया। दिनेश ने बताया कि हॉल में बर्तनों के अलावा अन्य घरेलू सामान पड़ा था। सुबह जब वह उठे तो सामान बिखरा देखकर दंग रहे गए। इसके अलावा चोरों ने शिशपाल के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मुताबिक जल्द ही शिशपाल की बेटी का शादी है और उन्होंने बेटी को देने के लिए घरेलू सामान एक कमरे में रखा था। वह अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर वारदात का पता चला। इसी प्रकार नंदलाल के घर से कपड़े, किशोर के घर से साइकिल, तरुण के घर का ताला तोड़ा लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। चोर किस समय आए और कब गए किसी को इसकी जानकारी नहीं है। सुबह लोगों ने पाया कि मोहल्ले के कुत्ते बेहोश पड़े थे। अनुमान है कि चोर कोई नशीला पदार्थ साथ लगाए थे जोकि उन्होंने कुत्तों को दिया। हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।