फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1936 took the exam for admission, 1155 absent

Ambala News: प्रवेश के लिए 1936 ने दी परीक्षा, 1155 अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
1936 took the exam for admission, 1155 absent
शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल से नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए परीक्षार्थ
अंबाला सिटी। नवोदय विद्यालय कांवला में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा कराई। परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 तक चली। शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर सुबह से परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 3091 परीक्षार्थियों में से 1936 ने परीक्षा दी और 1155 अनुपस्थित रहे। दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के पॉलीटेक्निक चौक पर वाहनों की लाइन लग गई। नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य दीप्ति भटनागर ने बताया कि आवेदक अगर परीक्षा को उत्तीर्ण करता है तो उसका दाखिला मेरिट के अनुसार होगा। यह परीक्षा हर वर्ष ली जाती है। नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में 80 सीटों पर दाखिला होना है। इस परीक्षा का परिणाम जून में आएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरिट में टॉप 80 बच्चों को मिलेगी शिक्षा

इस परीक्षा में 65 प्रतिशत बच्चे परीक्षा देने आए। इनमें से जो परीक्षार्थी पास होगा, उन सभी की एक मेरिट तैयार की जाएगी। इस मेरिट में टॉप 80 बच्चों का चयन किया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्ग और श्रेणियों को भी शामिल किया जाएगा। खास बात यह है कि दो घंटे तक चलने वाली इस प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, मानसिक क्षमता जांचने के लिए प्रश्न शामिल किए जाते हैं। परीक्षा प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अंबाला जिला में एक है। जिला के छह ब्लॉकों से यहां प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने पहुंचते हैं। जहां प्रवेश के बाद 12वीं तक बच्चों को शिक्षा, रहना, खाना सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन परीक्षा केंद्र पर होगी परीक्षा



खंड वन कुल परीक्षार्थी उपस्थित रहे अनुपस्थित रहे


सोहन डीएवी गर्ल्स स्कूल जगाधरी गेट अंबाला शहर 312 195 117

पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल अंबाला शहर 295 171 124

खंड टू

फारूका खालसा स्कूल अंबाला छावनी 192 120 72
राजकीय स्कूल बकरा मार्केट, अंबाला छावनी 213 130 83

साहा
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी, साहा 240 150 90

सिग्नस सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़, साहा 312 208 104



बराड़ा


राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा 288 198 90

डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल बराड़ा 306 196 110

शहजादपुर
राजकीय गर्ल्स स्कूल शहजादपुर 192 127 65

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर 216 157 59
नारायणगढ़
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज रोड, नारायणगढ़ 240 131 109

राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ 282 153 132

शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल से नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए परीक्षार्थ

शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स स्कूल से नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने के बाद बाहर आते हुए परीक्षार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed