{"_id":"5c2a6af7bdec22572a20e897","slug":"191546283767-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का धरना जारी, बोले- सड़कों पर उतरे तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का धरना जारी, बोले- सड़कों पर उतरे तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का धरना जारी, बोले- सड़कों पर उतरे तो जिम्मेदारी प्रशासन की होगी
तीन महीने पहले ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला
फोटो नंबर 22
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सोमवार को किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर अपना धरना जारी रखा। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक सरकार किसानों को उनकी फसल का मुआवजा नहीं देगी तब तक किसान ऐसे ही धरना जारी रखेंगे। किसान कोई भीख नहीं मांग रहे हैं बल्कि वह अपना हक मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी कि अगर मजबूरी में किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। तीन महीने पहले ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है जबकि किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमे के रुपये भी जमा करवाए हैं। उन्हीं रुपयों की मांग को लेकर किसान तीन माह से दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और अधिकारी किसानों को अगली तारीख देकर टालने का काम करते हैं। दोपहर को किसानों ने वहां पर लंगर का प्रबंध भी किया।