{"_id":"5c1a9199bdec2256db061a65","slug":"191545245081-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक परिसर में अब नहीं होगी बिजली की समस्या, विज ने किया सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक परिसर में अब नहीं होगी बिजली की समस्या, विज ने किया सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
न्यायिक परिसर में अब नहीं होगी बिजली की समस्या, मंत्री विज ने किया सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को बार चैंबर में स्थापित किए गए सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन किया। लगभग 80 किलोवाट क्षमता के इस प्लांट के लिए विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपये का अनुदान दिया था। यह प्लांट स्थापित होने से अब वकीलों की बिजली संबंधी समस्या का स्थायी समाधान हुआ है और उनकी बिजली आपूर्ति पर निर्भरता भी कम हुई है।
विज ने बार एसोसिएशन को इस नई सुविधा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सौर ऊर्जा स्रोत असीमित होने के साथ-साथ तुलनात्मक दृष्टि से बहुत कम कीमत में उपलब्ध हो जाते हैं। बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, निजी व्यवसायिक संस्थानों के लिए सौर ऊर्जा अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घरेलू, व्यवसायिक और कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा अपनाने पर अनुदान भी दिया जा रहा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमरीश गांधी ने बताया कि सौर ऊर्जा के कारण बार एसोसिएशन द्वारा प्रतिमाह बिजली बिल के रूप में खर्च की जाने वाली राशि की बचत होगी। इस बची हुई राशि को बार एसोसिएशन के सदस्यों के कल्याण पर खर्च किया जा सकेगा। उन्होंने इस सौर ऊर्जा प्लांट की क्षमता को 80 किलोवाट से बढ़ाकर 100 किलोवाट करने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल, नीलिमा शांगला, बार एसोसिएशन के उपप्रधान सुधीर सहगल, सहसचिव अनुराग शर्मा, सचिव राज महक राणा, संदीप सचदेवा, बिंद्रा, सुनील चोपड़ा, बलकेश वत्स, वरिष्ठ अधिवक्ता श्योराम, डीएस पूनिया, इकबाल सिंह, रोहित जैन, नितेश साहनी, डॉ. राजिंद्र राय उपस्थित रहे।