{"_id":"5bda09ddbdec22695657280b","slug":"191541016029-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्रर बोले- टेंडर रद्द, ठेकेदार बोला- मेरा पास सूचना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्रर बोले- टेंडर रद्द, ठेकेदार बोला- मेरा पास सूचना नहीं
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर का दावा- टेंडर रद्द, ठेकेदार बोला- मेरा पास सूचना नहीं
फोटो नंबर------46
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर को लेकर निगम अधिकारी ही असमंजस में, टेंडर रद्द हो या फिर इसे चालू किया जाए
दिनभर चला निगम में मीटिंगों का दौर, दूसरी ओर चार महीने से भुगतान नहीं मिलने की वजह से कर्मियों ने लगाए नारे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ट्विन सिटी में कूड़ा कलेक्शन टेंडर को लेकर असमंजस और टकराव की स्थिति बढ़ती जा रही है। निगम कमिश्नर ने बुधवार को दावा किया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर रद्द कर दिया गया है, लेकिन ठेकेदार ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उसके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। बुधवार को दिनभर नगर निगम सिटी जोन में टेंडर को लेकर मीटिंगों को दौर चलता रहा। निगम ने ठेकेदार को बुधवार तक अपना जवाब फाइल करने का समय दिया था। बुधवार सुबह ठेकेदार ने जवाब फाइल किया, मगर इस टेंडर को लेकर निगम अफसरों की कार्यप्रणाली ही सवालों के घेरे में आ गई है। निगम अधिकारी टेंडर रद्द करने पर आमदा हैं, मगर वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा जिस कारण ट्विन सिटी गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुकी है। घर-घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है और सबसे बड़ा पर्व दिवाली सिर पर है।
टेंडर को लेकर असमंजस में निगम अफसर
नगर निगम के अधिकारी ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर रद्द करने को लेकर असमंजस में हैं। दो माह पहले ही निगम के नए कमिश्नर जयबीर सिंह आर्य ने अपना कार्यभार संभाला है, मगर इससे पहले किसी भी अधिकारी ने टेंडर रद्द करने को लेकर कोई कवायद आरंभ नहीं की थी। अब कमिश्नर द्वारा ठेकेदार से पहले 26 अक्तूबर तक जवाब मांगा गया था, मगर बाद में उसे फिर जवाब फाइल करने के लिए 31 अक्तूबर का समय दिया था। निगम कमिश्नर द्वारा जिस ग्राउंड में टेंडर को रद्द किया जा रहा है उसे ठेकेदार पूरी तरह से नकार चुका है। बुधवार भी यही स्थिति रही। टेंडर को लेकर निगम अधिकारियों की मीटिंग चलती रही। हालांकि बाद में कमिश्नर ने यह दावा किया कि टेंडर को रद्द कर दिया गया है, मगर इसकी कोई सूचना ठेकेदार व कर्मियों के पास नहीं थी। बता दें कि ट्विन सिटी में निगम द्वारा 1.11 करोड़ रुपये का कांट्रेक्ट दिया गया था।
ठेकेदार ने यह किया जवाब फाइल
निगम में ठेकेदार ने जवाब फाइल किया कि बीते वर्ष भी उसी के पास कचरा कलेक्शन का कांट्रेक्ट था और उसी के प्रयासों से पहले अंबाला स्वच्छता में 308वां स्थान था, मगर बेहतर कार्य की वजह से बीते वर्ष रैंक में सुधार हुआ और अंबाला 108वें स्थान पर आ गया। ठेकेदार ने जवाब में यह भी कहा कि बिल इकट्ठा करने की उसकी जिम्मेदारी नहीं है वह केवल सहयोग कर सकता है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जवाब दिए गए हैं।
विज्ञापन
उधर, तनख्वाह नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों ने लगाए नारे
चार माह से तनख्वाह नहीं मिलने की वजह से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मियों ने निगम कार्यालय में धरना दिया और ठेकेदार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कमिश्नर ने धरना दे रहे डोर-टू-डोर कर्मियों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया। इस मौके पर ठेकेदार एवं अन्य भी मौजूद रहे। कर्मियों ने कहा कि उनका चार माह का वेतन रुका है और जब तक वेतन नहीं मिलेगा वह काम पर नहीं लौटेंगे।
ट्रॉलियां नहीं निगम में, नहीं उठा कचरा
दयालबाग, गोल्डन पार्क व अन्य क्षेत्रों में नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा बीते दस दिन से निकाली गई गाद को अब तक नहीं उठाया जा सका है। दो दिन पहले फिर से नालियों से गाद निकाल लोगों के घरों के आगे ढेर लगा दिए गए, मगर गाद सूखने के बावजूद इसे नहीं उठाया गया। बुधवार को लोगों ने शिकायत की तो पता चला कि निगम द्वारा ट्रॉली ही नहीं भेजी गई। महेश नगर में पानी की टंकी के पास कर्मी ट्राली मंगवाने के लिए सुपरवाइजर व अन्य अधिकारियों को फोन मारते रहे, मगर कोई बात नहीं बनी। दयालबाग व गोल्डन पार्क में गलियां गाद से अटी पड़ी हैं।
कोट्स
बुधवार को टेंडर को लेकर कार्रवाई की गई है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर रद्द कर दिया गया है और जल्द नया टेंडर जारी किया जाएगा।
-धर्मबीर सिंह आर्य, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
------
मुझे अभी टेंडर रद्द होने की कोई जानकारी निगम ने नहीं दी है। निगम पर ही टेंडर के लाखों रुपये बकाया है। पेमेंट नहीं होने से कर्मियों को तनख्वाह नहीं मिल सकी है।
-राज कुमार, ठेकेदार, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन।