फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सिटी स्टेशन के बाहर रात को चल रहे ढाबे, हुड़दंग से परेशान जीआरपी ने दी शिकायत

सिटी स्टेशन के बाहर रात को चल रहे ढाबे, हुड़दंग से परेशान जीआरपी ने दी शिकायत

Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन के बाहर रात को चल रहे ढाबे, हुड़दंग से परेशान जीआरपी ने दी शिकायत
सिटी स्टेशन के बाहर रात को चल रहे ढाबे, हुड़दंग से परेशान जीआरपी ने एसपी को दी शिकायत
विज्ञापन

फोटो नंबर : 28 व 29
शिकायत में लगाए आरोप- अक्सर होती है यहां वारदात, नहीं हो रही ठोस कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर में शरारती तत्वों के हुड़दंग से अभी तक केवल जनता ही परेशान रहती थी, लेकिन अब जीआरपी भी इनसे तंग आ चुकी है। सिटी स्टेशन के बाहर चल रहे ढाबों से जीआरपी परेशान है, मगर कार्यक्षेत्र नहीं होने की वजह से मामले की जानकारी जिला पुलिस अधिकारियों को दी गई है, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
स्टेशन के बाहर बने हनुमान मंदिर के पास ही स्थित चार दुकानों के बारे में सिटी जीआरपी ने जिला पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए हैं कि उक्त स्थान पर बनी चारों दुकानों में रात को दुकानदार ढाबे खोल लेते हैं। इससे जहां अतिक्रमण होता है, वहीं लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। सिटी जीआरपी इंचार्ज विलायती राम ने बताया कि उक्त स्थान पर चारों दुकानदार पूरी रात ढाबे चलाते हैं, जिस वजह से यहां रोजाना कुछ लोग शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इसके अलावा यहां कुछ शरारती तत्व भी हुड़दंग करते हैं और इस वजह से यहां हर दूसरे दिन वाहन चोरी के अलावा अन्य चोरी की वारदात हो रही हैं।
विज्ञापन

केवल नाम की कार्रवाई
जीआरपी ने रेलवे के एसपी, जिला पुलिस के एसपी अशोक कुमार, शहर पुलिस चौकी नंबर-2 इंचार्ज को भी लिखित में शिकायत दी और गुहार लगाई कि उक्त स्थान पर रात को पुलिस गश्त बढ़ाने के अलावा इन दुकानों को रात 12 से 3 बजे तक दुकानें बंद रखने को कहा जाए। सिटी जीआरपी इंचार्ज ने बताया कि इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यहां मौजूद दुकानदारों को सख्त हिदायत के साथ लिखित में भी दुकानें रात करीब साढ़े 11 बजे तक बंद करने को कहा, लेकिन उसके बावजूद दुकानदार पूरी रात दुकानें खुली रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को परेशानी
आरोप है कि स्टेशन के समक्ष रात्रि के समय खुली दुकानों में नशे का सेवन होता है और रोजाना कुछ लोग नशे में रात के समय झगड़ा करते हैं, वहीं दूसरी ओर यहां रोजाना रात के समय इस जगह से गुजरने वाले यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार की घटनाएं सामने जा रही है। मामले को लेकर जीआरपी द्वारा निगम आयुक्त को भी शिकायत दी गई है।

पुलिस के जाने के बाद फिर से खोल लेते हैं दुकानें
शहर पुलिस चौकी नंबर-2 इंचार्ज सुरेश ने बताया कि उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए कई बार दुकानों को रात को बंद भी करवाया है, मगर रात्रि के समय दुकानें खुल रही है। मामले को लेकर जल्द ही नगर निगम कमिश्नर से बात पर उक्त दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
कोट्स
मामला मेरे संज्ञान में नहीं फिलहाल यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई दिक्कत है तो इसपर जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अजीत, डीएसपी हेडक्वार्टर, अंबाला सिटी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed