{"_id":"5bd8baa3bdec2269695d96dc","slug":"191540930211-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से अंबाला पहुंचे राष्ट्रपति का एयरफोर्स स्टेशन पर जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से अंबाला पहुंचे राष्ट्रपति का एयरफोर्स स्टेशन पर जोरदार स्वागत
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर से अंबाला पहुंचे राष्ट्रपति का एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत
फोटो नंबर : 3, 4 व 5
शिमला से अंबाला हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रपति, फिर विशेष विमान से दिल्ली हुए रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को हिमाचल से दिल्ली जाते समय अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। अंबाला पहुंचने पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व प्रशासन, पुलिस, सेना व एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ भारत की प्रथम महिला एवं राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास क्षेत्र को सेना द्वारा पूरी तरह से सील किया गया था। एयरफोर्स स्टेशन रोड को भी कुछ समय के लिए बंद रखा गया। सुबह 12 बजे राष्ट्रपति ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन आना था, मगर किन्हीं कारणों से वह दोपहर सवा एक बजे शिमला से अंबाला एयरफोर्स स्टेशन एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिये पहुंचे। यहां स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके जाने के करीब एक घंटे बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से एक के बाद एक तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने भी उड़ान भरी। इससे पहले राष्ट्रपति का स्वागत करने वाले में अंबाला मंडल की आयुक्त दिप्ती उमाशंकर, एडीजीपी सीआईडी अनिल राव, एडीजीपी एवं आईजी अंबाला रेंज डॉ. आरसी मिश्रा, डीसी शरणदीप कौर बराड़, एसपी अशोक कुमार, खड़गा कोर के जीओसी ले. जनरल अलोक कलेर, एयरफोर्स स्टेशन के एओसी एयर कमोडोर एलके चावला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, डीसी शरणदीप कौर बराड़ के साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र की विकास परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के साथ एयरफोर्स स्टेशन अंबाला का भ्रमण भी किया और सेना व वायुसेना अधिकारियों से चर्चा की।