{"_id":"5b9ab7af867a5501363bd1ea","slug":"191536866223-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा मुक्ति केंद्र की दीवार फांदते समय युवक की मौत, संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा मुक्ति केंद्र की दीवार फांदते समय युवक की मौत, संचालक पर लापरवाही का केस दर्ज
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा मुक्ति केंद्र की दीवार फांदते समय युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के सेना नगर में बने नशा मुक्ति केंद्र की दीवार फांद रहे युवक पर दीवार गिरने से युवक की मौत हो गई। उसे चंड़ीगढ़ रोड स्थित हीलिंग टच अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के दादा की शिकायत पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है। नशा मुक्ति केंद्र शहर के माडल टाउन क्रॉसिंग स्थित सेना नगर में स्थित है।
मोरिंडा, रोपड़ (पंजाब) 24 वर्षीय गगनदीप सिंह के दादा नसीब सिंह ने पुलिस को शिकायत दी गगनदीप को 28 अगस्त को पटियाला स्थित नशा मुक्ति केंद्र न्यू जनरेशन केयर फाउंडेशन में भर्ती कराया था। इसके बाद गगनदीप को अंबाला की सेना नगर स्थित नव ज्योति फाउंडेशन नशा मुुक्ति केंद्र में भेज दिया गया। बुधवार दोपहर को उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि गगनदीप सीरियस है और हीलिंग टच अस्पताल में भर्ती है। वह अस्पताल पहुंचे तो गगनदीप की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र के संचालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।