{"_id":"5b0476684f1c1bea408b71d0","slug":"191527019112-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- एक मामले में आरोपी को अदालत ने जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- एक मामले में आरोपी को अदालत ने जेल भेजा
Updated Wed, 23 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला और नाबालिग से दुराचार के मामलों में दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
जिला पुलिस ने महिला और नाबालिग से दुराचार के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को काबू किया है। वहीं एक अन्य मामले में महिला से दुर्व्यवहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस थाना अंबाला में दर्ज महिला से दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी अवनीत को गिरफ्तार कर अदालत मेें पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। मामले में पीड़ित महिला ने 20 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अवनीत ने नशीला पदार्थ देकर उससे दुराचार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है।
इसी तरह नाबालिग लड़की से दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता नाबालिग ने महिला पुलिस थाना अंबाला में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सोनू ने उससे दुराचार करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है।
उधर, महिला से दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों लक्की और जसवंत निवासी अंबाला छावनी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शिकायतकर्ता महिला ने 16 मई को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जसपाल, पवन, अमली, सुल्तान, चिंटू, जसवंत, लेखराज, देशराज, करण, सन्नी, लक्की, सोनी, अकबर निवासी अंबाला छावनी, आरोपित महिला और अन्य अज्ञात ने मिलकर 16 मई को उसे और उसके परिवार के सदस्यों को मारपीट करते हुए उससे दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी भी दी है।