{"_id":"5b0476574f1c1be3408b728b","slug":"191527019095-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस कर्मी व वकील पर दुव्र्यवहार का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस कर्मी व वकील पर दुव्र्यवहार का मामला दर्ज
Updated Wed, 23 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिसकर्मी और वकील पति पर दुर्व्यवहार करने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़ (अंबाला)।
स्थानीय अदालत में कार्यरत एक जज और वकीलों के साथ दुर्व्यवहार, धक्का मुक्की करने आदि के मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने एक महिला पुलिसकर्मी और उसके वकील पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 18 मई को हुई घटना के बारे में वकील पंकज बिंदल ने थाना नारायणगढ़ में दी शिकायत में कहा कि महिला पुलिसकर्मी और उसके पति ने एक न्यायाधीश के साथ बदतमीजी की थी। इस पर उन्होंने और उसके अन्य वकील साथियों ने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा तो महिला पुलिसकर्मी और उसके पति ने उनके साथ दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी सुरेश पाल के अनुसार वकील पंकज बिंदल की शिकायत पर उन्होंने महिला पुलिसकर्मी और पति साहिल चौधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।