फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पुलिस कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े ले जाने से रोकती रही, इनेलो ने रास्ते में ही दिखा दिए काले झंडे

पुलिस कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े ले जाने से रोकती रही, इनेलो ने रास्ते में ही दिखा दिए काले झंडे

Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े ले जाने से रोकती रही, इनेलो ने रास्ते में ही दिखा दिए काले झंडे
पुलिस कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े ले जाने से रोकती रही, इनेलो ने रास्ते में ही दिखा दिए काले झंडे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सिटी बस स्टैंड के निर्माण की आधारशिला रखने आए सीएम मनोहर लाल खट्टर के काफिले को इनेलो के युवा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा दिए। समारोह स्थल से कुछ दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल ही नौ युवाओं को हिरासत में ले लिया। सभी युवा कार्यकर्ता इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी के नेतृत्व में एकजुट हुए थे। इनेलो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे तब दिखा दिए, जबकि पुलिस सख्ती के नाम पर सीएम सभा स्थल पर महिलाओं को काले दुपट्टे ओढ़ कर जाने और पुरुषों को काले रुमाल के साथ ही काले परने ओढ़कर जाने तक से रोकती रही। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घटना के बाद इनेलो की मानसिकता पर सवाल उठाए हैं।
सीएम कार्यक्रम से पहले सक्रिय हुई पुलिस को देखकर लग रहा था कि उसे काले झंडे दिखाए जाने की पहले से ही सूचना थी। शायद इस वजह से ही पुलिस सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने काला दुपट्टा ओढ़कर आने वाली महिलाओं को लौटाया दिया। इतना ही नहीं, यदि किसी महिला के साथ आए छोटे बच्चे ने काली शर्ट भी पहनी हुई थी तो उसे भी सभा स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया। सभा स्थल पर आने वाले पुरुषों के पास यदि काला रुमाल था या उसने काला परना ओढ़ा हुआ हो तो उसे भी सभा स्थल के मुख्य द्वार पर ही निकलवा दिया।
विज्ञापन

सिटी पार्क में घात लगाए बैठे थे इनेलो कार्यकर्ता
काले झंडे दिखाने के लिए इनेलो कार्यकर्ता सिटी महावीर पार्क में घात लगाए बैठे थे। मुख्यमंत्री का काफिला दोपहर बारह बजे सिटी पार्क के सामने पहुंचा तो इनेलो कार्यकर्ता काले झंडे हाथों में लिए बाहर आ गए। सभी ने सड़क के बीचों बीच नारेबाजी करते हुए उन्होंने सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाए। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की किरकिरी होती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें पांच नंबर पुलिस चौकी ले गए। विरोध जता रहे इनेलो नेता विवेक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान परेशान है। पंचों सरपंचों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। बेरोजगार युवा परेशान है। जब तक प्रदेश के हालात ठीक नहीं हो जाते, तब तक मुख्यमंत्री जहां भी जाएंगे, इनेलो वहां इसी तरह विरोध जताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छोड़ा
मामले के जांच अधिकारी एएसआई अमर सिंह ने बताया कि सभी नौ युवाओं को पहले चौकी नंबर पांच में ले जाया गया था। इसके बाद संबंधित चौकी नंबर तीन में ले जाया गया। युवाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। वहां से उन्हें कच्ची जमानत पर छोड़ दिया गया। युवाओं पर अमानत में खयानत डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed