फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैला

- रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैला

Mon, 04 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
- रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैला
हिंडोलों के जल विहार से संपन्न हुआ वामन द्वादशी मेला
विज्ञापन

फोटो नंबर : 32, 33, 34, 35, 36 व 37
- रविवार को निकाली गई शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैला
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। भगवान वामन के भव्य रूप से सजे हिंडोलों को रविवार देर रात शहर के नौरंगराय सरोवर में जल विहार करने के साथ ही तीन दिन तक चला वामन द्वादशी उत्सव श्रद्धा व उत्साह से संपन्न हो गया। शनिवार रात्रि हुई घटना के बाद रविवार को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

इस मौके पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया मुख्य अतिथि रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक असीम गोयल ने की। बाद दोपहर शहर की पुरानी अनाज मंडी में सजे पंडाल से शोभायात्रा रवाना हुई। पूूजा अर्चना के बाद भगवान की सवारी को जल विहार के लिए रवाना किया। नगर के सजाए गए बाजारों से भगवान की सवारी पांच हिंडोलों में निकली। यात्रा पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर तंदुरान बाजार, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, दाल बाजार, जैन बाजार, हलवाई बाजार, महावीर जैन मार्ग, बाजार बस्ती राम, गेंडामल धर्मशाला, पुराना सिविल अस्पताल चौक से होते हुए नौरंगराय सरोवर पर पहुंची। वामन द्वादसी पूजा उत्सव के लिए शहर के वह सभी बाजार सजाए गए जिनसे भगवान वामन की सवारी ने होकर निकलना था। जगह जगह श्रद्धालुओं ने भंडारों और प्रसाद वितरण का इंतजाम किया था। धार्मिक धुनों ने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कीर्तन मंडलियों व धार्मिक झांकियों ने पूजा उत्सव को और मनमोहक बनाने का काम किया। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष जीत राम अग्रवाल, सचिव विनोद गर्ग, अरविंद लक्की, सुदेश जैन, सेठ मदन लाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, ने पूजा उत्सव के शांतिपूर्वक एवं श्रद्धा पूर्वक संपन्न होने के लिए आम जनता को धन्यवाद दिया और सभी त्योहारों को प्रेम भाव व श्रद्धा के साथ मनाए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed