फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एफसीआई गोदाम के समक्ष ही बना दिया डंपिंग ग्राउंड

एफसीआई गोदाम के समक्ष ही बना दिया डंपिंग ग्राउंड

Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम के समक्ष ही बना दिया डंपिंग ग्राउंड
एफसीआई गोदाम के पास ही बना दिया डंपिंग ग्राउंड
विज्ञापन

अंबाला कैंट। मूहड़ा मंडी के निकट व एफसीआई गोदाम के समक्ष खाली जगह को ही नगर निगम में कांट्रेक्ट पर लगे डोर-टू-डोर कंपनी के कर्मियों ने डंपिंग प्वाइंट बना दिया। यहां पर बीते कुछ दिनों से भारी मात्रा में शहर की गंदगी फेंकी जा रही थी। कुछ दिन तक लोगों ने इसे अनदेखा किया, मगर गत दिनों से इलाके में बदबू फैली तो लोगों ने इसे नोटिस किया। सोमवार सुबह भी जब कूड़ा फेंका जा रहा था तो लोगों ने इसका विरोध जताया और कर्मियों को यहां कूड़ा फेंकने नहीं दिया। उनकी ट्रालियां रोक ली गई। मामले की शिकायत क्षेत्र के पार्षद व नगर निगम अधिकारियों को दी गई है।
इलाके के रहने वाले जगदीश चंद, ओमप्रकाश, गोपी, पवन कुमार, तुका राम, सुरजीत कुमार, कालू राम, कर्ण, सोना देवी, सरदारों देवी, राजा देवी, विशाल, माला देवी, कमला देवी, सोनिया, प्रीत कौर, सिमरन, अनिल व अन्य ने बताया कि सोमवार से दो ट्रालियों में शहर का कूड़ा भरकर कर्मचारी इलाके में गिराने लगे थे। उन्होंने जैसे ही ट्रालियां आती देखी तो उसे सड़क किनारे रोक दिया। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली की चाबी निकाल ली। इसके बाद मामला बिगड़ गया। चालक ने भी विरोध जताया मगर काफी संख्या में मौजूद लोगों के आगे उसकी एक नहीं चली। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बरसाती सीजन में बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। बीते कुछ दिनों से अब तक कई ट्रालियां भरकर यहां पर कूड़ा फेंका जा चुका है जबकि क्षेत्र में सैकड़ों परिवार कालोनी में रहते हैं। विरोध होता देखकर ट्रैक्टर-ट्राली चालक अपनी चाबी लेकर मौके से खिसक गया। इसके बाद लोगों ने निगम व क्षेत्र पार्षद को भी मामले की जानकारी दे दी है। उन्होंने मांग की है कि पहले फेंके गए कूड़े को भी यहां से हटवाया जाए और क्षेत्र की सफाई की जाए।
विज्ञापन


अमर उजाला प्रमुखता से उठा चुके मुद्दे को
बता दें कि नगर निगम द्वारा शहर का कूड़ा फेंकने के लिए अब तक एक भी डंपिंग प्वाइंट तय नहीं किया गया है। इस वजह से विभिन्न स्थानों पर निगम के कर्मी व कांट्रेक्ट पर रखे कर्मी कूड़ा फेंक देते हैं। यही मामला अमर उजाला ने भी गत दिनों प्रमुखता से उठाया था। निगम कर्मी कुछ दिन पहले टांगरी नदी के भीतर कूड़ा फेंक रहे थे जबकि सिंचाई विभाग द्वारा नदी तल में बरसातों से पहले सफाई की जा रही थी। इस मामले में निगम कमिश्नर सत्येंद्र दुहन ने माना था कि ट्विन सिटी में निगम के पास कोई भी तय डंपिंग प्वाइंट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed