{"_id":"59514fc84f1c1b7c1b8b4784","slug":"191498501064-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के पास शराब ठेका खुलने पर भड़के लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के पास शराब ठेका खुलने पर भड़के लोगों का हंगामा
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर के पास शराब ठेका खुलने पर भड़के लोगों का हंगामा
अंबाला कैंट। प्राचीन शिव मंदिर हाथीखाना कैलाश मंदिर के पास खुल रहे शराब ठेके को लेकर भड़के लोगों ने सोमवार की शाम हंगामा किया। लोगों ने कहा कि इस ठेके खुलने के कारण आसपास का माहौल बिगड़ेगा, जबकि लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी। यह प्रदर्शन मंदिर के महंत श्री श्री 108 महंत मनमोहन दास के नेतृत्व में किया गया।
स्थानीय निवासियों में महेश दास, सरला देवी, हेमा, रेनू, माधुर शर्मा, गीता, संतोष, सुलोचना, कांता, प्रतिमा, मीना देवी, शांति, वीना, किरण, शिखा, रेनू, कांता, सोमती, निधि, भावना व अन्य ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। शाम से समय कुछ इस रोड पर सैर करने के लिए भी लोग निकलते हैं। मंदिर आने के लिए इसके अलावा और कोई रास्ता भी नहीं है, जहां से होकर मंदिर जाया जा सके। इनका कहना है पहले वह बिना किसी झिझक के मंदिर व इस रोड से जा सकते थे परंतु शराब का ठेका लगने के कारण शाम के समय यहां शराबी नशे में इधर-उधर घूमने लगे हैं। कई बार तो इन लोगों को नशे में लड़ते हुए देखा है, जबकि गाली गलौच भी करते हैं। ऐसेे में आसपास का माहौल बिगड़ रहा है। इसके कारण महिलाओं व लड़कियों का निकलना भी दूभर हो रहा है। इतना ही नहीं कई युवा भी नशे की गिरफ्त में आ सकते हैं।
रेहड़ियां भी लग रही ठेके के पास
लोगों ने कहा कि इस शराब ठेके के आसपास रेहड़ियां भी लगने लगी हैं। शाम होते ही कई रेहड़ी वाले मीट, अंडे व अन्य सामान की यहां पर रेहड़ियां लगा लेते हैं। इसी कारण से शराब पीने वालों का जमावड़ा इसी जगह पर लगा रहता है। इसी के चलते सोमवार को मंदिर के महंत की अगुवाई में लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान शराब ठेके के पास बन रहे निर्माण के एक हिस्से को भी लोगों ने तोड़ डाला। लोगों ने कहा कि इसी को लेकर मंत्री अनिल विज सहित डीसी व सीएम विंडो पर भी शिकायत देंगे।
विज्ञापन
पूर्व में भी जताया विरोध
गौरतलब है कि पूर्व में भी ट्विन सिटी में शराब ठेकों को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। दरअसल इस बार कोर्ट के आदेशों के तहत नेशनल हाईवे की 500 मीटर परिधि में शराब ठेका खोलने पर प्रतिबंध है। यही कारण है कि हाइवे से अब अंदर आबादी वाले क्षेत्रों में कई शराब के ठेके खुल रहे हैं जिससे लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है।