फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 pyres burnt due to Kovid protocol, 8 deaths in department records , Ambala

कोविड प्रोटोकाल से जलीं 19 चिताएं, विभाग के रिकॉर्ड में 8 मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
19 pyres burnt due to Kovid protocol, 8 deaths in department records , Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। जिले में कोरोना का कहर थामे से भी नहीं थम रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बुधवार को जिले में कोरोना से 8 लोगों की जान गई। वहीं दूसरी ओर अंबाला शहर और छावनी के रामबाग श्मशान घाट में ही कोविड प्रोटोकाल के तहत 19 चिताएं चली। छावनी रागबाग श्मशान घाट में 11 और शहर रामबाग श्मशान घाट में 8 शवोें का संस्कार किया गया।
जिले में बुधवार को 368 नए केस आने के बाद अब तक कुल 25912 लोगों को कोरोना हो चुका है। बुधवार को 503 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इनको मिलाकर अब तक 22214 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 3337 हो गई है। लगातार पॉजिटिव मरीज आने के कारण इलाज की दर घटकर 85.73 रह गई है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.36 प्रतिशत हो चुकी है। जिले में अभी तक 361 मरीजों की कोरोना रिकॉर्ड के अनुसार जान ले चुका है। जिले में अभी तक 350395 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार सुंदर नगर अंबाला शहर की 58 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरुष मंढौर, 50 वर्षीय महिला जोकि सिंघावाला की रहने वाली थी, पटेल रोड अंबाला शहर के 40 वर्षीय पुरुष, 54 वर्षीय महिला हीरा नगर अंबाला शहर, 62 वर्षीय पुरुष बलदेव नगर अंबाला शहर, बीसी बाजार अंबाला छावनी के 70 वर्षीय पुरुष, मानकपुर मुलाना की 62 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई। विभाग के अनुसार इन सभी की हालत बेहद नाजुक थी और सभी ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से मिले नए केस
अंबाला शहर से 154, अंबाला कैंट से 67, शहजादपुर से 52, मुलाना से 7, बराड़ा से 8, नारायणगढ़ से 16 और 64 मरीज चौड़मस्तपुर से मिले। इनमें फतेहपुर माजरा शहजादपुर, पुलेवाला शहजादपुर, सोंडा कॉलोनी, मनाली हाउस अंबाला शहर, लाजपतनगर अंबाला शहर, कैथ माजरी अंबाला शहर, न्यू अशोक नगर, माल रोड अंबाला शहर, वशिष्ठ नगर अंबाला कैंट, बरनाला, अजीत नगर अंबाला कैंट, जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर से दो-दो, काला आंब, बसंत विहार अंबाला शहर, पंजाबी बाग अंबाला कैंट, हरी पैलेस अंबाला शहर से तीन-तीन, सेक्टर 10, बलदेव नगर, कांशी नगर अंबाला शहर, दुराना, रविदास बस्ती अंबाला शहर, जसमीत नगर अंबाला शहर, परशुराम नगर अंबाला शहर से चार-चार, हीरा नगर अंबाला शहर से 5, सेक्टर-7 अंबाला, बड़ी बस्सी शहजादपुर, कुराली से 6-6, मॉडल टाउन अंबाला शहर से 8, सेक्ट र 9 से 11 व अन्य जगह से नए केस मिले।

अस्पतालों में चल रहा 685 का इलाज
जिले के विभिन्न अस्पतालों में करीब 685 मरीज जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 230 मरीज भर्ती हैं। इतना ही नहीं 19 मरीज सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं। सरकारी अस्पताल में इस समय कोई भी बेड उपलब्ध नहीं है। जिले में इस समय रोजाना करीब 14 टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है। राहत की बात यह है कि अभी जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल में ही मरीजों के लिए 150 बेड की व्यवस्था करवाई गई है। इस समय जिले में 2764 मरीजों होम आइसोलेट हैं।
12 दिनों में मिले 5055 संक्रमित
267624 को लग चुकी पहली डोज
92554 को लगी दोनों डोज
22214 अभी तक किए जा चुके डिस्चार्ज
12 दिनों में 4977 को किया डिस्चार्ज
361 की कोरोना से हो चुकी मौत
120 की मई में अब तक हुई मौत
3337 एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed