फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 lakhs invested in greed for profit

Ambala News: मुनाफे के लालच में निवेश किए 19 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
19 lakhs invested in greed for profit
अंबाला। मुनाफे के लालच में एक युवक ने टेलिग्राम पर आए एक अंजान लिंक पर लाखों रुपये का निवेश कर दिया, लेकिन मुनाफा मात्र नौ हजार रुपये मिला। जब उसने निवेश की गई रकम वापस मांगी तो वो नहीं मिली। अब इस मामले में बराड़ा निवासी दीपक कुमार की तरफ से दी गई शिकायत पर साइबर सैल ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अक्तूबर को उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। इसके बाद एक लिंक आया और उसने जैसे ही लिंक ओपन किया तो वो टेलिग्राम में जुड़ गया। इसके बाद उसे मुनाफे का लालच देकर पैसों का निवेश करने को कहा गया तो वो उनकी बातों में आ गया और उसने अलग-अलग दिनों में 19 लाख पांच हजार 325 रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने अपना मुनाफा चेक किया तो वो काफी कम था, मात्र 9140 रुपये।जब उसने निवेश किए गए पैसे को वापस मांगा तो वो नहीं मिला। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर फ्राड हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed