फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   19 buses will run again on their routes tomorrow

Ambala News: कल वापस रूटों पर सरपट दौड़ेंगी 19 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
19 buses will run again on their routes tomorrow
अंबाला छावनी बस अड्डा परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें।
अंबाला। मतगणना वाले दिन यानी 8 अक्तूबर को हरियाणा रोडवेज की बसें वापस विभिन्न रूटों पर सरपट दौडेंगी। इसके कारण यात्रियों को हो रही परेशान से राहत मिलेगी।यह बसें विधानसभा चुनाव के चलते रोडवेज की 19 बसें अर्द्धसैनिक बलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम कर रहीं थी। इस कारण कालका, चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना, पटियाला, बराड़ा व अन्य रूट प्रभावित हो रहे थे।
विज्ञापन

कई रूटों पर बसें कम फेरे लगा रही थी। रविवार को हरियाणा रोडवेज की बसें अर्द्धसैनिक बल को लेकर जयपुर, लुधियाना और पटियाला के लिए रवाना हो गई। अंबाला छावनी से कालका के लिए 10 बसों का संचालन किया जाता था, अब दो या तीन बसों का ही संचालन किया जा रहा है। अंबाला छावनी बस अड्डा से चंडीगढ़ के लिए 30 बसों का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

अब छह बसे ही चंडीगढ़ जा रही है। अंबाला छावनी से लुधियाना के लिए पहले 15 बस का संचालन होता था लेकिन अब पांच बसें ही जा रही हैं। पटियाला के लिए पहले 12 बसें चलाई जा रही थीं, अब चार बस ही पटियाला जा रही है। अंबाला शहर से बराड़ा के लिए छह बसें चलाई जा रही थीं, चुनाव के चलते चार बसों को बंद कर, दो बसें ही बराड़ा की ओर चलाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बीहटा, पंजेल, टोबा, रछेड़ी, साहा के यात्रियों को बसें न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उधर, अंबाला सिटी से यमुनानगर के लिए आठ बसे चलाई जाती थी, अब छह बसें चल रही है। अंबाला छावनी बस अड्डा से यमुनानगर के लिए रोजाना रोडवेज की 20 बसें चलाई जाती थी लेकिन अब छह बसें ही चल रही हैं, जबकि 14 बसों को बंद कर दिया गया।

वर्जन

विधानसभा चुनाव में रोडवेज की 19 बसों की ड्यूटी लगाई हुई थी। यह बसें अर्धसैनिक बल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रही थी लेकिन अब आठ अक्तूबर से यह बसें दोबारा से यात्रियों को लेकर विभिन्न रूटों पर संचालन करेंगी।
कृष्ण, ड्यूटी इंचार्ज, अंबाला डिपो, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed