फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   अंबाला की छात्रा प्रदेशस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेस्ट एक्सप्लेनर अवार्ड से सम्मानित

अंबाला की छात्रा प्रदेशस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेस्ट एक्सप्लेनर अवार्ड से सम्मानित

Wed, 20 Feb 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला की छात्रा प्रदेशस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेस्ट एक्सप्लेनर अवार्ड से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अम्बाला कैंट। कैंट के राजकीय महाविद्यालय की छात्रा अवनी देसवाल ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बेस्ट एक्सप्लेनर के तौर पर प्रथम स्थान हासिल कर अंबाला का नाम रोशन किया है। इस प्रदर्शनी का आयोजन रोहतक के पं. नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कालेज में हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 17 व 18 फरवरी को किया गया। इसमें प्रदेश भर के सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों के चुनिंदा छात्रों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने अवनि देसवाल को प्रशस्ति-पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए। छात्रा अवनी व सूर्यान्शु ने मनोविज्ञान विषय में अपने मॉडल द्वारा दर्शाया कि आज हमारी एकाकी आधुनिक जीवन शैली हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है।


मोबाइल से मस्तिष्क पर पड़ रहा कुप्रभाव
अवनी ने जो मॉडल पेश किया, उसमें बताया गया कि आधुनिक जीवन शैली के कारण प्रयुक्त हो रहे मोबाइल फोन मानव मष्तिष्क पर किस प्रकार कुप्रभाव डाल रहे हैं। इस कारण युवा पीढ़ी मानसिक तनाव का शिकार होती जा रही है। छात्रा अवनी ने अपने मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया कि किस प्रकार मोबाइल फोन व टावरों से निकलने वाली रेडियो मैगनेटिक किरणें मानव शरीर पर कुप्रभाव डाल रही हैं। अवनी के मॉडल्स से कंपनियों को भी संदेश लेना चाहिए कि मोबाइल टावर रिहायशी क्षेत्रों से दूर लगाएं, क्योंकि इन घातक रेडिएशन किरणों से अनेक जान लेवा रोगों का खतरा बना रहता है। अवनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी सहयोगी छात्रा सूर्यांशु व अपने गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed