{"_id":"5bd36bcfbdec2269a369ac0d","slug":"181540582351-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली व छठ पर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली व छठ पर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली और छठ पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। 04914/13 अंबाला कैंट-सहरसा स्पेशल ट्रेन अंबाला कैंट से 28 अक्तूबर, तीन नवंबर व आठ नवंबर को चलेगी जबकि सहरसा से 30 अक्तूबर, पांच नवंबर व 10 नवंबर को चलेगी। ट्रेन यमुनानगर, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पटना, बरौनी, बेगुसराए, खडिया होते हुए सहरसा जाएगी। इसके अलावा 04918-17 जालंधर-कटिहार स्पेशल ट्रेन दो बार चलेगी। जालंधर से ट्रेन चार और आठ नवंबर को चलेगी जबकि सहरसा से ट्रेन पांच और नौ नवंबर को चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सीवन, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, खडगिया होते हुए कटिहार जाएगी।